DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

02 - जुलाई - गुरुवार

*1* जापान की PM ताकाइची भारत पहुंची, आज प्रधानमंत्री के साथ बिजनेस फोरम में शामिल होंगी, इसमें 150 उद्योगपति हिस्सा लेंगे

*2* देश में कम बारिश की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के दौरान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और समय रहते पुख्ता तैयारियां करने के निर्देश दिए।

*3* क्रिप्टोकरेंसी को लेकर गुरुवार को सरकारी पैनल और आरबीआई के बीच एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस मीटिंग का मकसद ये तय करना है कि देश में क्रिप्टो के लिए क्या नियम बनाए जाएं, जिससे आम लोगों का पैसा सुरक्षित रहे। आरबीआई हमेशा से क्रिप्टो को लेकर कड़ा रुख अपनाता रहा है, इसलिए इस बैठक पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं

*4* सरकार ने वॉट्सएप से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा, मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा; कहा- टेलीग्राम की तरह गलत इस्तेमाल की आशंका

*5* भागवत बोले- विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, उन्होंने संपत्ति नहीं, देश चुना; भारत को एक रखने की लड़ाई हम सब हार गए थे

*6* 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी, संसदीय समिति प्रावधान हटाने के पक्ष में नहीं; मानसून सत्र में बिल दोबारा आ सकता है

*7* राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा, व्यवस्थापक गोपाल राव सहित 10 लोगों से की पूछताछ

*8* चंपतराय बोले- अयोध्या में मेरी सेवा पूरी, पर कलंक लेकर नहीं लौटूंगा वापस; मेरे भरोसे पर हुआ विश्वासघात

*9* चुनाव आयोग की फुल बेंच से आज मिलेगा TMC का बागी गुट, चुनाव चिह्न और पार्टी फंड पर ठोकेंगे दावा

*10* आज से शुरू हुई 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा; CRPF की सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था

*11* बारिश में धुला भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, अभिषेक और श्रेयस ने लगाए अर्धशतक; सैमसन फिर फ्लॉप

*12* महिला टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल आज खेला जाएगा। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला रात 11 बजे से शुरू होगा। इस मैच के विजेता का सामना फाइनल में 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हारकर फाइनल में जगह पक्की ली थी

*13* हैरी केन के डबल गोल से जीता इंग्लैंड, FIFA वर्ल्ड कप में कांगो डीआर को 2-1 से हराया; राउंड-16 में मैक्सिको से मुकाबला होगा

*14* होर्मुज स्ट्रैट पर अड़े ईरान और अमेरिका, कतर में हुई अहम बैठक; कतर और पाकिस्तान बने मध्यस्थ

*15* एमपी-यूपी, महाराष्ट्र में बारिश से सड़कें डूबीं, कार-बाइकें बहीं, जीआरपी थाने में पानी घुसा; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत
==============================

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button