
मौसम में हो रहे परिवर्तन से सावधान रहें लोग ऐसे करें अपना बचाव व सुरक्षा
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
बुलबुल पाण्डेय
गाजीपुर:जिले भर के मौसम में बुधवार को हुए बदलाव व हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गयी गुरुवार की सुबह से ही हल्की बरसात हो रही है । तूफान का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिसके चलते जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए गये है।
मेघगर्जन एवं वज्रपात, तेज हवा , हल्की वर्षा पूर्वानुमान
मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर में हवा,मेघगर्जन एवं वज्रपात , हल्की वर्षा होने की संभावना होने का अलर्ट जारी किया गया हैl जो 10.16 तक क्रियाशील रहने की संभावना है।
जिसके चलते लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
*क्या करें (DO’s):*
• मौसम की चेतावनियों पर लगातार नज़र रखें।
• सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।
• बिजली कड़कने पर तुरंत खुले स्थान, पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर चले जाएँ।
*क्या न करें (DON’Ts):*
• पेड़ के नीचे, खेतों में या खुले मैदान में न रुकें।
• नदियों, नालों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें।
• बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें।
• अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर विश्वास करें।
नोट –
1 आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें |
2– आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का प्रयोग करें |
3 जनहित में अधिक से अधिक ग्रुपो और व्यक्तियों में प्रसारित करें l
4 आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क करें |
सादर सूचनार्थ l





