
जनकपुरी महोत्सव का भव्य समापन, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने भगवान श्रीराम के स्वरूपों को किया सम्मानित!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
आगरा। ताजनगरी आगरा में श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 का भव्य और श्रद्धामय वातावरण में समापन हुआ। इस खास अवसर पर आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीराम सहित विभिन्न धार्मिक पात्रों का मंचन करने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस आयुक्त ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।
इस दौरान पुलिस आयुक्त ने महोत्सव स्थल की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
जनकपुरी महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक आस्था और संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश के लिए आगरा से रिपोर्ट।





