Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

 

फिरोजाबाद। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जसराना थाना क्षेत्र के पहाड़म इलाके में तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों में चिंता का माहौल है। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, नसीरपुर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक पेड़ गाय के ऊपर गिर गया, जिससे गाय की मौत हो गई।

अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान अपनी फसलों को संभावित नुकसान की आशंका को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button