ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 25 साल: अभिनव सिन्हा

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प एवं समर्पण अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में लंका मैदान पहुंचे।

विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्र के नाम संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना। संबोधन के बाद मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं घोसी के पूर्व विधायक विजय बहादुर राजभर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और अभिनव सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर सेवा ज्योति मशाल पदयात्रा का शुभारंभ किया।

मशाल यात्रा लंका मैदान से शुरू होकर बड़ी बाग चुंगी, तुलसी सागर, सिंचाई विभाग चौराहा, बंधवा और खजुरिया होते हुए पीरनगर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि विजय बहादुर राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित तपस्या के 25 वर्ष हैं।

अभिनव सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से नरेंद्र मोदी ने निरंतर राष्ट्रसेवा और जनसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। आज उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कृष्ण बिहारी राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, वरिष्ठ युवा नेता अभिनव सिन्हा, डॉ. मुराहू राजभर, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, विजय मिश्रा, डॉ. राजकुमार गौतम, कालीचरण राजभर, भोनू सोनकर, सुभाष पासी, बृजेन्द्र राय, राजन सिंह, डॉ. प्रदीप पाठक, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, विनोद अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button