
अभिनव भारत पार्टी निकालेगी सावरकर सम्मान यात्रा
नई दिल्ली।अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा ने 13 मई 2025 को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली के प्रांगण में युग पुरुष वीर विनायक दामोदर सावरकर जी के 132वीं जन्म तिथि 28 मई को भगूर (नासिक) से दिल्ली तक 30 दिवसीय “सावरकर सम्मान यात्रा” की जानकारी दी. ये यात्रा देश के 100 जिले 20 राज्य से हो कर गुजरेगी।
22 अप्रैल 2025 पहलगाम (कश्मीर) में निर्दोष सैलानियों पुरुषों को धर्म पूछकर हिन्दू होने के वजह से चुन चुन कर उनके पत्नियों एवं बच्चो के समक्ष मारा गया. निर्दोष हिन्दुओ के निर्मम नरसंहार पर “वीर सावरकर की स्मृति पुनर्जागृत होती है कि भारत को “हिन्दू राष्ट्र” बनना ही चाहिए। एक सशक्त, समर्थ हिन्दू राष्ट्र ही देश की प्रगति और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है, मौजूदा सरकार ने जो भी जवाबी करवाई की है हम उसका समर्थन करते हैं, सशस्त्र सेना ने दुश्मन देश पर जो भी प्रहार किया है हम उसकी भूरि भूरि प्रशंसा करते है। अभिनव भारत पार्टी का स्पष्ट मत है कि भारत सरकार को दुश्मन देश का समूल नाश करना चाहिए वरना आतंकवादी गतिविधियाँ बारम्बार होती रहेगी जैसे 75 वर्षो का इतिहास रहा है।
अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चेतन शर्मा ने जोर देकर कहा कि वर्तमान परिस्थिति में हिन्दुओ के प्रेरणा स्रोत वीर सावरकर जी को भारत रत्न मिलना चाहिए इस संकल्प के साथ सावरकर सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हमारी भारत सरकार से मांग है कि वीर सावरकर जी को भारत रत्न मिलना चाहिए।
इस प्रस्ताव का ज्ञापन यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी जिला अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति जी को दिया जायेगा।
यात्रा मार्ग की विस्तृत सूची समय समय पर स्थानीय स्तर पर प्रेस और मीडिया बंधुओ को दी जाएगी।
आज की इस प्रेस वार्ता का दूसरा मुख्य उद्देश्य इस संवांद की घोषणा करना है कि सावरकर सम्मान यात्रा के सफल आयोजन एवं अभिनव भारत पार्टी के उद्देश्यों से प्रभावित होकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं मालेगाँव बम धमाके 2008 के निर्दोष आरोपी देशभक्त मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय जी ने अभिनव भारत पार्टी की प्रथमिक सदस्य्ता ग्रहण की। अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चेतन शर्मा जी ने मेजर मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व सौंपने की घोषणा की।
इस प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री ममता झा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चित्रा दलाल भी उपस्थ्ति रहे।