Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच में लगी आग, सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कोच धू-धू कर जलने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

 

बताया गया है कि स्टेशन पर खड़े इन कोचों में रेलवे विभाग के कर्मचारी रहते थे। आग लगने के दौरान कोच में रखा एक सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आग को अन्य डिब्बों में फैलने से रोकने के लिए प्रभावित कोच को ट्रेन के अन्य डिब्बों से अलग कर दिया गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

 

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button