
ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश
संजरपुर-खुटहना रोड पर स्थित बने रेलवे अंडरपास में जलभराव की शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं
समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों को बार बार अवगत कराया गया है:ज़ाकिर हुसैन
आजमगढ़,12 सितम्बर (संवाददाता) आजमगढ़ के ग्राम संजरपुर रेलवे अंडरपास में लगातार जलभराव की समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है।इस मुद्दे ले लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन ने आज बताया कि बार बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या बनी हुई है।पानी अभी भी कमर तक भरा हुआ है।गाड़ी तो छोड़िए कोई पैदल भी नहीं जा सकता।इस समस्या पर काम करने वाली सामाजिक संस्था अल फलाह ने समस्या के हल के लिए इलाक़े के राजनेताओं को पत्र लिखा है और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के हल के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है

