
नगर निगम द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी के मार्गों का किया गया निरीक्षण
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद में जिलाधिकारी महोदय संतोष कुमार शर्मा जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लागेहे जी नगर आयुक्त प्रशांत नागर जी के निर्देश अनुसार 12 रबी उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को 12 रबी उल अव्वल त्यौहार के अवसर पर अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएं के लिए आदेशित कर दिया है जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस और रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर सभी अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं बिजली पानी सड़क साफ सफाई सुरक्षा सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक करके निर्देश दे दिए गए हैं सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी त्योहारों को हर्षो उल्लास सौहार्द पूर्वक आप सभी के सहयोग से संपन्न कराएंगे,
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान बताया कि नगर आयुक्त प्रशांत नगर जी के निर्देश अनुसार नगर निगम के जेई अजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, जुलूस ए मोहम्मदी के सदर हाफिज अरशद रजवी, मौलाना अनवार हुसैन रजवी,
दक्षिणी क्षेत्र के सदर व कमेटी सूफी जमील नासिर अबरारी, मौलाना आरिफ साहब के साथ नगर के दोनों जुलूसों का मार्ग निरीक्षण किया जिस जिस जगह पर गड्ढे,जल भराव, मैनहोल खुले हुए थे और बहुत जगह पर मरकरी लाइट खराब थी उनका निरीक्षण किया रसूलपुर से निकलने वाला जुलूस मदरसा रिजविया बीपीएल के सामने से निरीक्षण सभी के साथ शुरू किया जिन रास्तों से जुलूस निकलेगा नैनी गिलास चौराहे के दोनों सर्विस रोड जाटव पुरी चौराहा बसिया मस्जिद, आकाशवाणी रोड, रामगढ़ रोड, कोहिनूर रोड, 60 फूटा कश्मीरी गेट, कादरी मस्जिद, अब्बास नगर, हसमत नगर, चिस्ती नगर, उर्दू नगर, छापरिया, हबीबगंज, होते हुए नगला बंरी चौराहे से शीतल खान, भाटिया चौराहा, सर्कुलर रोड, हुसैनी मोहल्ला, आगा साहब मस्जिद तक निरीक्षण किया उसके बाद
थाना दक्षिण क्षेत्र से निकलने वाले जुलूस का निरीक्षण शाही मस्जिद, कटरा पठानान, मोहल्ला कोटला, पजावा, राजाराम की पुलिया, मुस्ताक बिल्डिंग, नई बस्ती, कर्बला चौराहा, स्टेशन रोड, गांधी पार्क का चौराहा, सदर बाजार, होते हुए नालबंद, उर्वशी रोड, राजपूताना, छपेटी होते हुए शाही मस्जिद पर समाप्त किया, निरीक्षण के बाद हिकमत उल्ला खान ने बताया जुलूस के मार्गों में जहां-जहां अवस्थाएं थी उन सभी समस्याओं को के अजीत सिंह जी को नोट कराया और नगर आयुक्त प्रशांत नगर जी को अवगत कराया और बताया कि बारिश की वजह से जगह-जगह पर जल भराव है और बारिश की वजह से रोड पर गड्ढे हो गए हैं शहर में कुछ मरकरी लाइट्स भी खराब है मस्जिदों के आसपास बहुत गंदगी है इन सभी समस्याओं को युद्ध स्तर पर समय से पहले नगर निगम टीम के द्वारा पूरा कर लिया जाए नगर आयुक्त साहब ने आश्वासन दिया है कि जुलूस के समय से पूर्व अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएं की जाएगी, निरीक्षण में नगर निगम के जेई अजीत कुमार सिंह, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, जुलूस मोहम्मदी के संयुक्त सदर हाफिज अरशद रजवी, मौलाना अनवार हुसैन रजवी, सूफी जमील नासिर अबरारी, मौलाना आरिफ, आदि लोग मौजूद रहे,






