
सत्ता भोगियों को जनता की फरियाद सुनने के लिए समय नहीं है सौली भईया
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद में नरक से बत्तर जीवन जी रहे वार्ड नंबर 1 रविदास नगर के बाशिंदे चार दिनों से बैठे हैं धरने पर सड़क नाली खरंजा ना होने के कारण आधा दर्जन से ज्यादा हो चुके है घायल एक बच्चे की हो चुकी है मौत
फिरोजाबाद। देश की आजादी के जश्न में डूबे जिम्मेदारों को दलित बस्ती में सड़क नाली खरंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 4 दिन से बैठे लोगों का दर्द दिखाई नहीं दिया। वार्ड नंबर 1 के रविदास नगर में पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे लोगों के दर्द को जानने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने धरने पर बैठे लोगों की मांगों का समर्थन किया इस मौके पर सपा नेता श्री सत्यम त्रिपुरारी श्री मयंक यादव श्री हरिओम यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि पद और सत्ता के नशे में चूर सत्ता भोगियों और अधिकारियों को चार दिनों से धरने पर बैठे फरियादियों की बात सुनने के लिए समय नहीं है तो वह समाधान क्या करेंगे इस मौके पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियो ने बताया कि संत रविदास नगर में कई गलियों मे सड़क और जल निकासी के लिए नाली की बहुत समय से मांग करने के उपरांत उन्होंने 3 अगस्त 2026 को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया था जिसमें नगर आयुक्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि 10 अगस्त तक काम शुरू हो जाएगा परंतु काम शुरू नहीं हुआ नगर आयुक्त द्वारा वादा खिलाफी करने पर उसके बाद 12 तारीख से हम लोग धरने पर बैठे हैं लेकिन हमारी समस्याओं का समाधान करने कोई नहीं आ रहा है उन्होंने बताया कि मिट्टी की कच्ची गलियां होने के कारण आधा दर्जन से ज्यादा लोग रपट कर अभी तक घायल हो चुके हैं और जल निकासी न होने के कारण 2 महीने पहले एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो चुकी है फिर भी नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि फिरोजाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जा रही है जबकि शहर का बड़ा एरिया मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है सात आठ सौ करोड रुपए का नगर निगम का सालाना बजट है आखिर यह पैसा कहां जा रहा है जनता सब देख रही है





