Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

ट्रांस यमुना जैन मंदिर में धूमधाम से मना भगवान पार्श्वनाथ का कल्याणक महा-महोत्सव

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

आगरा ट्रांस यमुना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक विधान का आयोजन हुआ।बुधवार को ट्रांस यमुना दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ विधान का आयोजन धूमधाम से किया गया। श्री दिगंबर जैन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की आराधना की और 108 विशेष निर्माण लाडू अर्पित किए। संगीतमय वातावरण में विधान कर्ता पंडित आशीष जैन के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान पार्श्वनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।कार्यक्रम में संयुक्त संरक्षक प्रशांत जैन, अध्यक्ष जितेंद्र जैन, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन सहित राजीव जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, विपलव जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन, पंकज जैन, दिनेश बाबू जैन, कैलाश चंद जैन और श्रीमती प्रीति जैन पारुल जैन खुशबू जैन शिप्रा जैन सोनम जैन संगीता जैन एवं शर्मिष्ठा जैन समेत ट्रांस यमुना कॉलोनी के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button