Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

फिरोजाबाद थाना नारखी में पुलिस शातिर चारों भैंस चोरों को गिरफ्तार किया

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा और अरमान उर्फ फरमान पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों शातिर चोरो का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गढ़ी कुबेर और ओखरा क्षेत्र में भैंस व पड़िया चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैंदी की पुलिया के पास मैक्स पिकअप को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए, जबकि ईनुस और आकाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों से दो तमंचे, पांच कारतूस, चोरी की भैंस/पड़िया, मैक्स पिकअप और 60 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button