Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

दुश्मन की सरजमी लंदन में मौत के घाट उतारने वाले बब्बर शेर सरदार उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर किया नमन , आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराधर मुक्ति संगठन

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

टूंडला 31जुलाई 2026 आजादी के वीरों। को हर पल नमन करने वाले उत्तर भारत का मात्र एक संगठन ,आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराधर मुक्ति संगठन द्वारा टूंडला सिकरा मार्केट में प्रदेश कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी की उपस्थिति में देश की आजादी के महान क्रान्तिकारी सरदार ऊधम सिंह जी का शहादत दिवस मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया , इस मौके पर उनके साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री दीपक सलूजा जिला अध्यक्ष श्री जसवीर यादव आदि पदाधिकारियों ने भारत मां के वीर सपूत को नमन किया , श्री बेदी ने सरदार उधम सिंह देश की आजादी के वो नायक हे जिन्होंने जलियांवाला बाग के नरसंहार में हजारों भारतीयों की मौत का बदला 21 वर्ष बाद भारत से लंदन जाकर हजारों निर्दोष भारतीयों को शहीद करने वाले हत्यारा को 13 मार्च 1940 को लंदन के कॉक्सटन हाल में एक सभा के दौरान पहले से घात लगाए बैठे सरदार उधम सिंह जी ने अपनी पिस्तौल निकाल कर माइकल ओ डायर को उसी जगह मौत के घाट उतार कर पुलिस को अपने हवाले कर दिया उन्होंने कहा जिस की मैने कसम खाई थी वो आज अपने भाइयों का बदला लेकर पूरी की अब में इक पल भी जीवित नहीं रहना चाहता गिरफ्तारी के बाद मुकद्दम चला और आज ही के दिन भारत मां के वीर सपूत को 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटिंनविले जेल में फांसी देकर शहीद कर दिया

इस देश की आजादी के लिए वीरों ने अपनी जान की बाजी लगा दी और आजाद भारत में ऐसे जयचंद सत्ता में बैठे है जिन्हें वीरों की शहादत से कोई लेना देना नहीं संगठन वीरों के सम्मान में दस वर्षों से भारत रत्न और शहीद का दर्जा देने के लिए निरंतर आवाज उठा रहा पर दुर्भाग्य आजाद भारत के काले अंग्रेज सुन ने को राजी नहीं ,

उपस्थिति पदाधिकारी  राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता बी एस बेदी , दीपक सलूजा प प्रदेश प्रभारी , जसवीर यादव जिला अध्यक्ष , ठाकुर भजन सिंह , सरदार इंदरपाल सिंह ,देवेंद्र कुमार पाल, विशाल शर्मा , प्रिंस यादव सूरज , आदि

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button