Trending

बेरहमी की हद:3 पिकप में बेरहमी से ठूंसे गये 17 गौवंश बरामद,9 तस्कर गिरफ्तार

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। बिहार बॉर्डर पर पशु तस्करी के खिलाफ गहमर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ग्राम बारा स्थित बिहार बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान 3 पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 17 मवेशियों को मुक्त कराते हुए 9 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में बुधवार को थाना गहमर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान JH10CU0129, BR02GD7606 और BR02GE1415 नंबर की तीन पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। अंदर बिना चारे-पानी के बांधकर 17 पशु (भैंस, भैंसा, पड़वा, पड़िया) भरे मिले।पुलिस ने मौके से वाहनों में सवार 9 अभियुक्तों को दबोच लिया।

तलाशी में उनके पास से 24,240 रुपये नगद और 9 मोबाइल फोन भी बरामद हुए।केस दर्ज,वाहन सीज:बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 237/2026 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों पिकअप को सीज कर चौकी सेवराई में खड़ा कराया गया है। मुक्त कराए गए सभी 17 पशुओं को भी सेवराई चौकी पर सुरक्षित रखा गया है और चारा-पानी व चिकित्सीय देखभाल की व्यवस्था की गई है।

गिरफ्तार तस्कर:1-कुंदन कुमार शर्मा, धनबाद, झारखंड,2- अमर कुमार यादव, गया, बिहार, 3- आफताब, धनबाद, झारखंड,4- दीपू कुमार, गया, बिहार,5-तसलीम, धनबाद, झारखंड,6-सहीम, धनबाद, झारखंड, 7- ओम प्रकाश कुमार, गया, बिहार,8-ताजुद्दीन, धनबाद, झारखंड,9- अमन, धनबाद, झारखंड ।पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह मय हमराह शामिल थे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button