
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने ‘चैंपियन्स ऑफ आकाश’ कार्यक्रम में नीट और जेईई 2026 के 100 से अधिक टॉपर्स का किया सम्मान
स्टार न्यूज टेलीविजन
नई दिल्ली आज आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने ‘चैंपियंस ऑफ आकाश’ कार्यक्रम में देशभर के 100 से अधिक नीट और जेईई 2026 टॉपर्स को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में करीब 3,000 छात्र और उनके अभिभावक शामिल हुए। इस अवसर पर कंपनी ने अपनी प्रमुख छात्रवृत्ति परीक्षा आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम 2026 की भी शुरुआत की। NEET 2026 में आकाश के 4 छात्र टॉप-10, 18 टॉप-50, 41 टॉप-100, 138 टॉप-500, 232 टॉप-1000, 17 राज्य टॉपर और 100 से अधिक सिटी टॉपर रहे। वहीं आर्यन गुप्ता ने AIR-1, उपलक्ष्य गोयल ने AIR-3, आर्यन दुबे ने AIR-7 और गीतांश सरीन ने AIR-8 हासिल किया। JEE Advanced 2026 में भी संस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा। 11 छात्र टॉप-100, 26 टॉप-200, 56 टॉप-500 और 111 छात्र टॉप-1000 में शामिल रहे। मोहित शेखर शुक्ला ने AIR-4, आरव गुप्ता ने AIR-17 और उत्कर्ष खोखर ने AIR-35 प्राप्त किया। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि JEE और NEET में मिली सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ‘पंचतत्व’ अवधारणा—विरासत, फैकल्टी, कंटेंट, टेस्टिंग एवं टेक्नोलॉजी तथा इंफ्रास्ट्रक्चर—लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने की मजबूत नींव है।उन्होंने बताया कि ‘Aakash is for All’ के विजन के तहत अब तक 100 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति देकर 6,000 से अधिक छात्रों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 700 करोड़ से अधिक के ब्याज-मुक्त शिक्षा ऋण के माध्यम से 75,000 से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच मिली है, जबकि 10,000 से अधिक रक्षा परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिला है।कार्यक्रम में चिकित्सा और इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ दो पैनल चर्चाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों को JEE और NEET के बाद करियर के अवसरों और भविष्य की चुनौतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

