
MMIP और HWT कार्यालय में भीषण आग, अहम दस्तावेज़ और सामान जलकर राख
नई दिल्ली: अबुल फज़ल एन्क्लेव के डी ब्लॉक की बिल्डिंग नंबर 307 में 24 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 7 बजे के कैंपस में स्थित अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दफ्तर बंद थे।
अनुसार, प्रभावित इमारत में दो अहम दफ्तर संचालित हो रहे थे, जिनमें मरकज़ी मक्तबा इस्लामी पब्लिशर्स और Human Welfare Trust का कार्यालय शामिल है। आग तेजी से फैलती हुई दफ्तर के किचन तक पहुंच गई, जहां मौजूद गैस सिलेंडर फट गया। इस धमाके से किचन की दीवार गिर गई।
हादसे के दौरान बाहर मौजूद एक चौकीदार मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे तुरंत (AIIMS) ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस आगजनी में दोनों दफ्तरों का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया, जिसमें अहम दस्तावेज़, लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। आग पर काबू पाने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी ज्यादा होने का अनुमान है।
द्वारा जारी
मीडिया विभाग
Vision-2026 नई दिल्ली

