NewsDelhiTrendingताज़ा तरीन खबरें

भारत के उभरते लीडर्स को मिलेगा वैश्विक मंच, ‘TIME100 Next India’ की शुरुआत

वीना टंडन
न्यूयॉर्क/मुंबई, 24 अप्रैल, 2026। वैश्विक मीडिया ब्रांड TIME ने भारत में पहली बार ‘TIME100 Next India’ लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह पहल रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से शुरू की जा रही है, जिसके तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को एक मंच पर लाया जाएगा।
इस घोषणा का ऐलान न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 Gala के दौरान TIME की सीईओ जेसिका सिबली और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने संयुक्त रूप से किया।
‘TIME100 Next India’ सूची TIME के संपादकों द्वारा तैयार की जाएगी, जिसमें कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल और सामाजिक क्षेत्रों के उभरते चेहरों को शामिल किया जाएगा। यह सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी, जबकि इसका भव्य गाला दिसंबर 2026 में मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित होगा।
नीता अंबानी ने इस मौके पर कहा कि TIME के साथ यह साझेदारी खास है, क्योंकि इसके जरिए पहली बार इस वैश्विक पहल को भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से रहा है कि दुनिया की बेहतरीन चीजें भारत आएं और भारत की प्रतिभा वैश्विक स्तर पर पहचान बनाए।
वहीं, जेसिका सिबली ने कहा कि ‘TIME100 Next India’ के जरिए अगली पीढ़ी के लीडर्स को पहचान देने और उन्हें एक मंच पर लाने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में रिलायंस के सहयोग के लिए आभार भी जताया।
TIME के अनुसार ‘TIME100 Next’ प्लेटफॉर्म उन उभरते नेताओं को पहचान देता है, जो आने वाले समय में दुनिया को नई दिशा देंगे। भारत में इसका विस्तार इस वैश्विक पहल का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण माना जा रहा है। पहली सूची और गाला से जुड़ी अन्य जानकारियां आने वाले महीनों में साझा की जाएंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button