DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

बुलेट नहीं, बैलेट से तय होती है भारत में सत्ता” – मुख्तार अब्बास नकवी

वीना टंडन
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में आयोजित युवा ज्ञान सशक्तिकरण कार्यक्रम में कहा कि भारत में लोकतंत्र की ताक़त संविधान और उसके कर्तव्यों में निहित है। उन्होंने कहा, “संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य की शक्ति ने भारत को दुनिया के सामने एक स्थिर, समावेशी और सुशासित देश के रूप में स्थापित किया है।”
नकवी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की ताक़त ने भारत को “ग्राउंड जीरो का ग्लोबल हीरो” बना दिया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “एक कंट्री, एक कानून, देश के लिए अमृत काल का अमृत साबित होगा।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि संविधान की पंथनिरपेक्षता भारतीय बहुसंख्यक समाज की सोच और संस्कार का परिणाम है। उन्होंने चेतावनी दी कि संविधान के नाम पर भय और भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संवैधानिक सुधारों और समावेशी सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में आईसीपीएस डायरेक्टर डॉ. सीमा कौल, गार्गी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. वंदना लूथरा, कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्रालय की लीगल कंसल्टेंट सुश्री अंकिता बाली और राज्यसभा सचिवालय के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी श्री प्रदीप चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button