DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

निज़ामुद्दीन में गीजर फटने से भीषण आग, बेहोश, उपचार जारी

हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह के सज्जादानशीन की मौत ,दम घुटने से पत्नी

नई दिल्ली।
हजरत निज़ामुद्दीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अल्वी चौक, बस्ती हजरत निज़ामुद्दीन स्थित मकान संख्या 134–135 में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के गीजर में विस्फोट के कारण मकान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे घर में भारी मात्रा में धुआं भर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को लगभग शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। मौके पर पाया गया कि मकान अंदर से बंद था और आग के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दरवाजे तोड़े और घर में फंसे सभी परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मकान मालिक मोहम्मद सैयद निज़ामी (50 वर्ष) बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले, जबकि उनकी पत्नी श्रीमती फ़िदा निज़ामी (45 वर्ष) भी धुएं के कारण अचेत थीं।
दोनों को तुरंत एंबुलेंस द्वारा मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद सैयद निज़ामी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी होश में हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां, दो एंबुलेंस और तीन पीसीआर वैन तैनात की गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सैय्यद मोहम्मद निजामी बाथरूम में मौजूद थे, तभी अचानक से गीज़र में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के साथ ही उसमे आग भी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोग और दरगाह प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है। दरगाह के लोग और श्रद्धालु सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए श्रद्धांजलि और दुःख जताया जा रहा है।
दरगाह प्रशासन ने बताया कि मृतक के परिवार के साथ पूरी मदद की जाएगी और घटना के कारणों की गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी की अचानक मौत से दरगाह और उनके परिवार में गहरा शोक है।

कौन थे सैयद मोहम्मद निजामी?

सैयद मोहम्मद निजामी प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे और दरगाह के अहम धार्मिक कार्यों को संभाल रहे थे। उनके अचानक निधन से परिवार, दरगाह प्रशासन और श्रद्धालुओं में गहरा शोक है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button