
DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें
खेल और शिक्षा साथ-साथ हों तो होता है व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
वीना टंडन
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को मथुरा रोड स्थित डीपीएस के वार्षिक खेल दिवस में सम्मिलित हुईं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “क्लासरूम ज्ञान, समझ, अनुशासन और सोचने की क्षमता देता है, जबकि खेल का मैदान आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष की ताकत देता है।” उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल एक साथ चलें तो ही व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास संभव है।
मुख्यमंत्री ने युवा चैंपियंस को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रोत्साहित किया कि “खेलिए, सीखिए और खूब आगे बढ़िए।”



