ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

अलीगढ मे उमडे काग्रेसी राहुल का करारा वार कहा जेबकट और लट्ठबाज चला रहे देश की सरकार

स्टार न्यूज टेलिविज़न

राकेश की रिपोर्ट

लखनऊ:अलीगढ़ मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को अलीगढ़ से होकर निकली है।आपको बता दें कि राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से तैयारी की जा रही थी और इसी की बानगी है जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए यहां सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सूत्रों की मानें तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ के जमालपुर से शुरू हुई और उसके बाद शमशाद मार्केट तक राहुल गांधी ने रोड शो किया जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद रही जबकि इस दौरान राहुल गांधी का जगह-जगह जोशीला स्वागत हुआ तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान अलीगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए गौतम अडानी को जेबकट बताते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह को लट्ठबाज़ बताया है।

यहां पर अलीगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हाथ में चायना का मोबाइल लेकर आम जनता को संबोधित किया और कहा की यह मोबाइल आज चायना बना रहा है तो देश और दुनिया में चायना का नाम होता है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अलीगढ़ तरक्की करे और इन मोबाइल पर मेड इन चायना की जगह मेड इन अलीगढ़ होना चाहिए।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था का हाल बताया और देश के गृहमंत्री अमित शाह को लठबाज़ बताते हुए उद्योगपति गौतम अडानी को जेबकट बताया।इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हजारों की तादात में लोग एकत्रित हुए और अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को खत्म करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हाथरस के लिए रवाना हो गई। इस दौरान यहां कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया ने न्याय यात्रा का उद्देश्य बताया और संगठन के पूर्व महानगर अध्यक्ष सैयद वसीम अहमद ने भी इस यात्रा की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की।

अलीगढ़ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में यहां पर पार्टी के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा,महासचिव प्रतिमा सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल,गिरवर शर्मा,योगेश दीक्षित,आलोक गौड़, अजय शर्मा,धीरज गुर्जर,डॉली शर्मा, पूनम पंडित,अनवर अकील, एसएम. कयाम,हाजी इलियास,बॉबी वसी, विक्रमादित्य सिंह,गौरांग देव चौहान, रेखा शर्मा,तारिक गांधी,विनोद कुमार सिंह,प्रदीप रावत,रिचा शर्मा,नदीम गफूर,राजीव लीडर,आगा युनुस, जरीना आगा,लीना कुमार और पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह समेत सैकडों की तादाद में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही यहां पर समाजवादी पार्टी से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव और गिरीश यादव के अलावा तमाम कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button