
सैदपुर खोया मंडी में एसडीएम की रेड खाद्य निरीक्षको ने इकट्ठे किये नमूने
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर : डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सैदपुर के नेतृत्व में तहसील में आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-04 नमूना संग्रहित किया गया,
जिसमें खोयामण्डी, सैदपुर के लालबचन यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना संग्रह किया गया, खोयामण्डी, सुभाष सिंह यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना संग्रह किया गया, ।
खोयामण्डी मे विवेक यादव के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना संग्रह किया गया, मनोज कुमार बरनवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-मिताली ट्रेडर्स से घी का 01 नमूना संग्रह किया गया, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
नमूना संग्रह की कार्यवाही नरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विपिन कुमार गिरि, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गयी।






