Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

तमिलनाडु एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से महिला की मौतः पति ने 139 पर मांगी मेडिकल मदद, डेढ़ घंटे बाद मिली; आगरा अस्पताल में तोड़ा दम

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा

आगरा महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने से मौत हो गई। घटना ने रेलवे की आपातकालीन सेवाओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के पति ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर मदद मांगी। सहायता मिलने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। जब ट्रेन आगरा कैंट पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

ट्रेन में बिगड़ी महिला की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, केरल निवासी 57 वर्षीय तिलकम अपने पति गोविंद राज के साथ तमिलनाडु एक्सप्रेस (12622) से नई दिल्ली से चेन्नई जा रही थीं। दोनों एसबी-5 कोच में सफर कर रहे थे। महिला की सीट संख्या 65 थी। रविवार रात करीब 9 बजे ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। कुछ देर बाद यात्रा के दौरान तिलकम को बेचैनी महसूस होने लगी। उन्हें पसीना आने लगा और उनकी हालत बिगड़ने लगी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button