DelhiEntertainment & SportsNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

हर स्कूल में दिखाई जाए ‘ओह माय डॉग’, फिल्म को मिले टैक्स-फ्री का दर्जा: मेनका गांधी

वीना टंडन
नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फिल्म “ओह माय डॉग” की विशेष स्क्रीनिंग नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें पशु अधिकार कार्यकर्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फिल्म की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऐसी फिल्म है जिसे देश के हर स्कूल में दिखाया जाना चाहिए और सरकार को इसे टैक्स-फ्री घोषित करने पर विचार करना चाहिए।
विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता अमित राय, अभिनेता राजेश कुमार और पवन मल्होत्रा भी मौजूद रहे। मेनका गांधी ने फिल्म में इंसानों और कुत्तों के बीच के भावनात्मक रिश्ते को बेहद संवेदनशील ढंग से पेश किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि फिल्म दयालुता, करुणा और सहानुभूति का सशक्त संदेश देती है।
फिल्म की टीम ने बताया कि “ओह माय डॉग” केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, देखभाल और संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास भी करती है। फिल्म इंसानों और कुत्तों के अनोखे रिश्ते को केंद्र में रखकर रोजमर्रा की जिंदगी में करुणा के महत्व को दर्शाती है।
निर्देशक अमित राय ने कहा कि दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद मेनका गांधी का स्क्रीनिंग में शामिल होना और उनकी सराहना पूरी टीम के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म देखने के बाद दयालुता और करुणा का संदेश अपने जीवन में भी अपनाएंगे।
फिल्म के ट्रेलर को पहले ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है। निर्माता रिलीज़ से पहले देशभर में विशेष प्रचार अभियान के जरिए दर्शकों से लगातार जुड़ रहे हैं।
बाबूलाल बिस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी द्वारा निर्मित इस फिल्म में माही राय, , गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलाख्याना बरुआ, विजय मिश्रा के साथ कैनाइन स्टार्स ऑस्कर और ब्रूनो सहित 250 से अधिक कुत्ते अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button