DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

9जुलाई 2026 , गुरुवार . सुबह की प्रमुख खबरें

🔹 अमेरिका-ईरान संघर्ष और भड़का
सीजफायर खत्म करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान के 8 शहरों पर एयरस्ट्राइक की। ट्रंप ने चेतावनी दी कि हर हमले का 20 गुना ताकत से जवाब दिया जाएगा। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय के पास धमाका हुआ, जबकि बहरीन, कतर और कुवैत में सायरन बजाए गए।
🔹 ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को आज सुपुर्द-ए-खाक
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को आज मसहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
🔹 महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर
लगातार बारिश के कारण महाराष्ट्र में बाढ़ का संकट गहरा गया है। तेज बहाव में करीब 3 हजार एलपीजी सिलेंडर बह गए। मध्य प्रदेश में एक युवक नदी में बह गया, जबकि राजस्थान के अजमेर में बारिश के कारण मकान गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए।
🔹 राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की तैयारी
राम मंदिर ट्रस्ट को मल्टीनेशनल कंपनी की तर्ज पर प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने की तैयारी है। ट्रस्ट में पेशेवर स्टाफ की नियुक्ति होगी। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्टी नहीं चाहते कि कोई आईएएस अधिकारी ट्रस्ट का संचालन संभाले, ताकि सरकारी नियंत्रण की आशंका न रहे।
🔹 मेलबर्न में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित गवर्नमेंट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button