Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ससंघ मंगलवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर जी पहुंचे।

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा

वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज जी ससंघ 10 पिच्छी के साथ मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समिति ट्रांस यमुना कॉलोनी के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे। इनमें श्री जितेंद्र जैन ‘बंटी’, श्री धर्मेंद्र जैन, श्री राजीव जैन, श्री मोहित जैन, श्री वैभव जैन, श्री पंकज जैन, कमल जैन, प्रशांत जैन, संजीव जैन, ऋषभ जैन, ऋतिक जैन, संयम जैन, केतन जैन, सिद्ध शरण, राजेश जैन, प्रीति जैन, तृप्ति जैन, पारुल जैन, पूजा जैन, संगीता जैन, सपना जैन सहित नवदेव चरण चेतना मंच छिपीटोला के सदस्य एवं ब्रह्मचारिणी दीदी लवली व दीदी झिलमिल आदि शामिल रहीं।

आचार्य श्री के मंगल विहार के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे

-अमृतमयी प्रवचन : प्रातः 7:30 बजे

आहारचर्या : प्रातः 8:30 बजे

शंका समाधा : सायं 6:30 बजे

वैयावृत्ति: रात्रि 8:30 बजे

समिति ने समस्त समाज के धर्मानुरागी बंधुओं से समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं पुण्य अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button