
Trending
वाराणसी:लेडी सिंघम नीतू काद्दयान की शानदार पहल;अपहृता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
*वाराणसी* गोमती जोन डीसीपी की कमान संभाल रहीं तेजतर्रार ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के नेतृत्व में बड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत पुलिस ने 11 मई से लापता एक 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
मामले के अनुसार, 14 मई को वादी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पुत्री विद्यालय से मार्कशीट लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।
डीसीपी नीतू काद्दयान के कड़े निर्देशों के बाद सक्रिय हुई टीम ने मुखबिर की सूचना पर वासुदेवपुर निवासी अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुटी पुलिस टीम ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है और किशोरी को परिजनों को सौंपने व विधिक कार्यवाही की जा रहीं है ।





