ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

विवाद सुलझाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव कई घायल मचा हड़कंप

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर। जखनिया में शनिवार को नाली विवाद सुलझाने पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इस घटना में दो पत्रकार और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, मोलनापुर उर्फ तालगांव में कुशवाहा और राजभर समाज के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

रमाकांत कुशवाहा उर्फ झब्बू ने प्रशासन से लगभग 10 मीटर अवरुद्ध नाली की समस्या का समाधान कराने की शिकायत की थी।शनिवार दोपहर को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, एडीओ पंचायत अशोक कुमार के साथ भुड़कुड़ा, शादियाबाद और दुल्लहपुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। टीम ने जैसे ही विवादित स्थल पर दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की, एक पक्ष के कुछ लोग उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस तथा अधिकारियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

*अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई*

इस पथराव में मौके पर मौजूद दो पत्रकारों सहित कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि टीम शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास कर रही थी, तभी एक पक्ष के लोगों ने कानून हाथ में ले लिया और हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य दोषियों की तलाश जारी है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button