
*1* मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए, कहा- 4 मई के बाद गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे; कांग्रेस-लेफ्ट एक थाली के चट्टे-बट्टे
*2* असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, पुडुचेरी में 90% मतदान; केरल में 49 साल में दूसरी रिकॉर्ड वोटिंग
*3* 3 राज्यों में वोटिंग पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा संदेश, कहा-‘रिकॉर्ड मतदान पूरी दुनिया के लोकतंत्र के लिए एक बड़ी मिसाल’
*4* जयशंकर जाएंगे UAE, हरदीप पुरी पहुंचे कतर; LPG संकट दूर करने को निकले मोदी के 2 ‘धुरंधर’
*5* नीतीश कुमार आज लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं सीएम की कुर्सी
*6* ‘खुद को संविधान से ऊपर न समझें’: चुनाव आयोग पर बरसे पी चिदंबरम, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की दिलाई याद
*7* साढ़े 5 महीने बाद आज आएगी यूपी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट, पार्टियों की चुनावी रणनीति पर पड़ेगा असर
*8* मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी, रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं,कोई हताहत नहीं
*9* बंगलूरू जा रही एअर इंडिया की उड़ान में आई तकनीकी खराबी, हवा में मिला अलर्ट; मुंबई वापस लौटा विमान
*10* मुंबई एयरपोर्ट पर बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 37 करोड़ रुपये का सोना जब्त; 24 महिलाएं गिरफ्तार
*11* भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में इसे जारी करेंगे। भाजपा के इस संकल्प पत्र में कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं। पार्टी महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद देने की योजना का भी एलान कर सकती है।
*12* ईरान के बाद लेबनान को भी राहत: लगातार हमलों के बाद नरम पड़ा इस्राइल, शांति वार्ता के लिए तैयार हुए नेतन्याहू
*13* पश्चिम एशिया संकट का असर: होर्मुज ने बदला दुनिया का आर्थिक संतुलन, स्थायी युद्ध विराम से ही स्थिर होगा बाजार
*14* छह हफ्तों के टकराव के बाद हुए युद्धविराम से बाजारों में सुधार दिखा, तेल कीमतें गिरीं और शेयर बाजार उछले। फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाज, बाधित सप्लाई और बढ़ी लागत ने ईंधन, हवाई किराए व ब्याज दरों पर असर डाला है। आगे की स्थिति युद्धविराम की स्थिरता पर टिकी है।
*15* अमेरिका और ईरान के बीच आज़ इस्लामाबाद में वार्ता होगी। इसमें युद्ध विराम को आगे बढ़ाने या संघर्ष को पूरी तरह रुकवाने पर चर्चा होनी है। ईरान और अमेरिका के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध कुछ दिन के लिए टल गया है। दोनों देशों के बीच हुए इस युद्ध विराम में पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र ने भी भूमिका निभाई है।
*16* लखनऊ की IPL में लगातार दूसरी जीत, कोलकाता हारी, मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाकर जिताया, आयुष बडोनी की फिफ्टी
*17* आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम के 7:30 बजे गुवाहाटी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक अजेय हैं। राजस्थान अपने तीनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है
*18* TCS को चौथी तिमाही में ₹13,718 करोड़ का मुनाफा, सालाना आधार पर प्रॉफिट 12% बढ़ा, टोटल इनकम 9% बढ़कर ₹71,455 करोड़ पर पहुंची
*19* बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी
===============================







