Delhiउत्तर प्रदेश

रेड चीफ का ‘नो शॉर्टकट्स’ कैंपेन लॉन्च ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अपनी नई ब्रांड फिल्म और कैंपेन लॉन्च किया

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

भारत के प्रमुख फुटवियर ब्रांड रेड चीफ ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अपनी नई ब्रांड फिल्म और कैंपेन लॉन्च किया है। इस अवसर पर कंपनी ने अपनी नई ब्रांड फिलॉसफी ‘नो शॉर्टकट्स’ भी पेश की, जो मेहनत, धैर्य और निरंतरता पर जोर देती है।

कंपनी के अनुसार, यह कैंपेन शॉर्टकट अपनाने की सोच को चुनौती देता है और यह संदेश देता है कि किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए समय, मेहनत और हिम्मत जरूरी होती है। रेड चीफ अपने उत्पादों को सिर्फ फुटवियर नहीं, बल्कि हर कदम पर साथ निभाने वाले भरोसेमंद साथी के रूप में प्रस्तुत करता है।

लेयान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा कि यह कैंपेन ब्रांड की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि पिछले 28 वर्षों से कंपनी ‘नो शॉर्टकट्स’ की फिलॉसफी पर काम करती रही है, जिसकी झलक उसके डिजाइन, मटेरियल चयन और कारीगरी में दिखाई देती है। कंपनी हर प्रोडक्ट को आराम, स्टाइल और टिकाऊ प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार करती है।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ ज्ञानचंदानी ने कहा कि रेड चीफ ने क्वालिटी और कंफर्ट वाले फुटवियर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह नया कैंपेन ब्रांड को सिर्फ फुटवियर तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे एक लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ाता है। इसके जरिए कंपनी मेट्रो, टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवा ग्राहकों से जुड़ाव मजबूत करना चाहती है।

उन्होंने बताया कि इस कैंपेन में कंपनी अपने स्पोर्ट्स शूज और स्नीकर्स कैटेगरी पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही आने वाले समय में लेदर फॉर्मल और कैजुअल प्रोडक्ट्स को लेकर भी नए कैंपेन लाने की योजना है।

रेड चीफ के सीनियर जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) राहुल शर्मा ने कहा कि इस कैंपेन को डिजिटल, टीवी, प्रिंट, आउटडोर और ग्राउंड एक्टिविटी के माध्यम से देशभर में प्रमोट किया जाएगा। इसके जरिए कंपनी फुटवियर बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए खुद को एक भरोसेमंद लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button