
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान 2026 का भव्य आयोजन,
देश की प्रेरणादायी महिलाओं को किया सम्मानित
वीना टंडन
नई दिल्ली,। राजधानी के प्रधानमंत्री संग्रहालय में सोमवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमला ट्रस्ट और निदर्शना गोवानी की ओर से किया गया, जिसमें देश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें पद्मश्री अनुराधा पौडवाल, अभिनेत्री रूपाली गांगुली, तनिषा मुखर्जी, प्रोड्यूसर रूपा अय्यर और शालिनी पासी शामिल रहीं। सभी अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके बढ़ते योगदान की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य उन महिलाओं को मंच देना है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, प्रेरणा और समाज में महिलाओं के अमूल्य योगदान को सम्मान देने का एक यादगार अवसर बन गया।

