DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

सदर बाजार में बसंत पंचमी की धूम, पीले रंग में सजा बाजार, हुआ भंडारे का आयोजन

नई दिल्ली। सदर बाजार में बसंत पंचमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सदर बाजार बरी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में कुतुब रोड पर मीठे पीले चावलों का भंडारा आयोजित किया गया। पूरे बाजार को पीले फूलों और गुब्बारों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह बसंती रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, महासचिव कमल कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, ग्रीन मार्केट सदर बाजार के जसविंदर सिंह, रजनीश कुमार, बरी मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव शेखर कटारिया, युवा व्यापारी नेता कुणाल डोगरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी अतिथियों का पीला पटका पहनाकर स्वागत किया गया और एक-दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गईं।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि बसंत पंचमी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा कर देश में एकता, अखंडता और व्यापारियों की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी का पर्व विद्यार्थियों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह ज्ञान, समृद्धि और नए आरंभ का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा और भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button