DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, हल्की बारिश से बढ़ी ठिठुरन

वीना टंडन
नई दिल्ली ‌शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले चार और पांच दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह करीब छह बजे से दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते दफ्तर जाने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिसलन और धीमी रफ्तार यातायात के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखी गई।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार सुबह वायु प्रदूषण का स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया।
पिछले दो दिनों से राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे, यानी खराब श्रेणी में बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार सुबह नौ बजे यह बढ़कर 328 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। आनंद विहार और आरके पुरम इलाकों में स्थिति सबसे चिंताजनक रही, जहां एक्यूआई 392 तक पहुंच गया।
हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण दिन के समय वायु प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button