
वीना टंडन
नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। सुबह सात बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 302 रिकॉर्ड किया गया, जिससे शहर के अधिकांश इलाके रेड जोन में पहुंच गए। कई क्षेत्रों में AQI 350 के पार चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदूषण की यह स्थिति आज और कल दिल्ली में खास तौर पर असरदार बनी रहेगी।
दिल्ली में येलो अलर्ट, कोल्ड डे की चेतावनी
बीते तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने से दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिल रही थी, हालांकि रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। 1 जनवरी से मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना बेहद कम है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दी का असर और तेज महसूस होगा। इसी को देखते हुए दिल्ली के लिए कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट आज और कल नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी लागू रहेगा।
राजधानी और एनसीआर में हवा की हालत
IMD के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का AQI 310 पर पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में तापमान 18/7 डिग्री सेल्सियस और AQI 314 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में AQI 322, ग्रेटर नोएडा में 320 और गुरुग्राम में 303 रहा। फरीदाबाद का AQI 220 दर्ज किया गया, जो अन्य शहरों की तुलना में कुछ बेहतर स्थिति दर्शाता है। ठंडी हवाओं और बादलों के चलते फिलहाल हवा की गुणवत्ता में किसी बड़े सुधार की संभावना नहीं जताई गई है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 जनवरी को पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि आसपास के शहरों में भी ठंड का असर साफ दिखाई देगा।
इस बीच जनवरी का पहला कम दबाव वाला क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन चुका है, जो अब गहरे कम दबाव वाले सिस्टम में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से 10 जनवरी को दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। श्रीलंका के अधिकांश हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, जबकि गंगा के मैदानी इलाकों और राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता


