
वाल्मीकि महा पंचायत ने किया वाल्मीकि वाटिका के जीर्णोद्धार को किया हवन पूजन
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
वाल्मीकि महा पंचायत आगरा के अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसमें महापौर हेम लता दिवाकर कुशवाहा द्वारा घटिया आजम खा स्थित वाल्मीकि वाटिका के जीरणो द्धार हेतु पूजन किया गया। हम आपको बता दें कि वाल्मीकि महापंचायत आगरा के अध्यक्ष चौधरी गौरव वाल्मीकि द्वारा लंबे समय से अस्त व्यस्त पड़ी प्राचीन भगवान महर्षि वाल्मीकि की वाटिका के जीरणो द्धार हेतु आगरा महापौर हेम लता दिवाकर कुशवाहा को अवगत कराया गया। आगरा महापौर ने वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि को आश्वासन दिया कि जल्द ही वाटिका के जीरणो द्धार का कार्य आरंभ किया जाएगा। जिस पर आज 5 जनवरी को दोपहर 2 बजे पूरे विधि विधान के साथ वाल्मीकि वाटिका के जीरणोद्धार हेतु हवन पूजन किया गया। जिसकी जानकारी आगरा वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष चौधरी गौरव वाल्मीकि ने दी।
सर्वप्रथम आगरा महापौर हेम लता दिवाकर कुशवाहा ने वाल्मीकि वाटिका का निरीक्षण किया। तदुपरांत वाल्मीकि वाटिका में लगी वाल्मीकि प्रतिमा को नमन करते हुए मंत्र उच्चारणों के साथ जीरणो द्धार हेतु हवन पूजन किया। तो वही आगरा महापौर ने उपस्थित निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वाल्मीकि वाटिका के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई भी कोहताई नहीं बढ़ती जाए। साथ ही आगरा महापौर ने पत्रकारों को बताया कि जीरणो द्धार हेतु 9 लाख से अधिक की धनराशि उनके द्वारा स्वीकृत की गई है। जरूरत पड़ने पर और धनराशि वाल्मीकि वाटिका के जीरणो द्धार हेतु स्वीकृत की जाएगी। वाल्मीकि वाटिका के जीरणो द्धार के कार्य को आरंभ करने के लिए पूर्व पार्षद भारत भूषण गप्पी जी ने नारियल फोड़ कर और हवन पूजन कर शुरुआत की गई। इस अवसर पर आगरा वाल्मीकि महापंचायत के सदस्य सतीश यदुवंशी दिनेश मुंशव श्यामबाबू वाल्मीकि,बिरजू नरवार, अरुण कुमार चामड़िया, संजय ऊंचिया शिवम चौहान, हर्ष चौधरी,सनी चोटिला, विवेक नरवार,, सनी चौहान, राम हेत नरवार पंकज यदुवंशी के अलावा अन्य गणमान लोग भी मौजूद रहे। इसके अलावा कुछ फरियादियों ने भी अपनी समस्याओं से आगरा महापौर को अवगत कराया। जिस पर आगरा महापौर ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए समस्याओं के निस्तारण करने की बात कही।






