DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर, कोहरे-स्मॉग से जनजीवन बेहाल

वीना टंडन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में सोमवार (22 दिसंबर) की सुबह एक बार फिर जहरीली हवा और घने कोहरे के साथ हुई। शहर के अधिकांश इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। खराब विजिबिलिटी का सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही हैं और पिछले कई दिनों से रोजाना 50 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हो रही हैं।
वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-IV के तहत सभी सख्त उपाय लागू कर दिए हैं। इसके बावजूद राजधानी की हवा में सुधार के खास संकेत नहीं मिल रहे हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 377 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
आनंद विहार (402), बवाना (408), जहांगीरपुरी (402), मुंडका (400), नरेला (418) और वजीरपुर (408) जैसे इलाकों में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। वहीं चांदनी चौक (376), द्वारका (386), आईटीओ (370) और विवेक विहार (388) में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है।
एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में एक्यूआई 327, ग्रेटर नोएडा में 329, गाजियाबाद में 364 और गुरुग्राम में 328 दर्ज किया गया है। रविवार को भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 377 ही रहा था, जिससे साफ है कि प्रदूषण के स्तर में फिलहाल कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदूषण की स्थिति में तत्काल राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं।
कहां कितना है एक्यूआई
इलाका
एक्यूआई
आनंद विहार
402
बवाना
408
बुराड़ी
341
चांदनी चौक
376
द्वारका
386
आईटीओ
370
जहांगीरपुरी
402
मुंडका
400
नरेला
418
विवेक विहार
388
वजीरपुर
408
नोएडा
327
ग्रेटर नोएडा
329
गाजियाबाद
364
गुरुग्राम
328
राजधानी में लगातार बिगड़ती हवा ने एक बार फिर स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button