उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

संविधान दिवस मनाने के लिए क्यों चुनी गई 26 नवंबर की तारीख जानें क्यों खास है ये दिन

भारत का संविधान बनाने में कुल 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान पूरा बनकर तैयार हुआ था

उत्तर प्रदेश आगरा : देशभर में आज संविधान दिवस मनायाजा रहा है। बता दें कि यह संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। दरअसल, सन 1949 में 26 नवंबर के दिन ही भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था। इसी दिन को हम हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। पहली बार साल 2015 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष में संविधान दिवस की शुरुआत हुई। इस दिन हम संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाते हैं। 26 नवंबर 2015 को समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने संविधान दिवस के रूप में मनाने के केंद्र के फैसले को अधिसूचित किया था।

आगरा मैं आज भारतीय संविधान दिवस मनाया गया,आज के मुख्य अतिथि रहे माननीय पूर्व एडिशनल जज माननीय राजेश कुमार जी जाटव महापंचायत के अध्यक्ष आदरणीय धर्मपाल जी बामसेफ के जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रताप सिंह जी आगरा नगर निगम में चीफ सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर आदरणीय चंद्रपाल जी रिंग रोड चौक प्रभारी आदरणीय आर एन सिंह जी में स्वयं महेश कुमार प्रधानाचार्य अमर शहीद पब्लिक जूनियर हाई स्कूल धनवेश भारती जी संजय भारती जी विजय सिंह चौधरी जी आनंद चौधरी जी ,स्कूल प्रबन्धक महेंद्र सिंह केन,इत्यादि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button