DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

रेखा गुप्ता सरकार को जगाने के लिए महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर के चुनावी वादे की मांग को लेकर रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली

भाजपा सरकार पुलिस को आगे करके अपनी दंबगई दिखाकर जिस तरह से विपक्ष को रोक रही है वह लोकतंत्र की हत्या है, कांग्रेस हमेशा जनता के कल्याण, विकास और अधिकारों के लिए लड़ती आई है, वह किसी से दबने वाली नही है-देवेंद्र यादव ।

वीना टंडन
नई दिल्ली, 24 नवम्बर, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज भाजपा की रेखा गुप्ता से उनके चुनावी वादे महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली। श्री यादव ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करने हेतू भाजपा की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सिलेंडर शव यात्रा का कार्यक्रम जंतर मंतर पर करने की अग्रिम सूचना पुलिस को देने के बावजूद हमें जनता के बीच यह कार्यक्रम नही करने दिया गया। भाजपा सरकार पुलिस को आगे करके अपनी दंबगई दिखाकर जिस तरह से विपक्ष को रोक रही है वह लोकतंत्र की हत्या है, जबकि संविधान में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। भाजपा द्वारा पुलिस का इस्तेमाल करने से साफ हो चुका है कि 12 वार्डों में हार का भय भाजपा को डरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो हमेशा जनता के कल्याण, विकास और अधिकारों के लिए लड़ती आई है, वह किसी से दबने वाली नही है।

सिलेंडर शव यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक विजय लोचव, भीष्म शर्मा, अब्दुल रहमान, प्रदेश प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जितेन्द्र कुमार कोचर, जगजीवन शर्मा, डा0 पी0के0 मिश्रा, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, राजकुमार जैन, मौहम्मद उस्मान, इंद्रजीत सिंह, दिनेश कुमार, हर्ष चौधरी, आदेश भारद्वाज, महिंदर भास्कर, महिंदर मंगला, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, निगम पार्षद नाज़िया दानिश, हाजी ज़रीफ़, समीर मंसूरी, आर्ब्जवर शांति स्वरूप लोकेन्द्र चौधरी, मंगेश त्यागी, जे पी पवार, प्रदीप उपमन्यु, अब्दुल वाहिद, राजेश गर्ग, संजय नीरज, संजय शर्मा, जय प्रकाश, अक्षय कुमार, प्रेम शर्मा, कमल अरोड़ा, दीपक भारद्वाज, राहुल धानक, विनीत यादव, मुख्य रुप से मौजूद थे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार को जगाने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शव यात्रा निकालने की जरुरत इसलिए पड़ी है कि भाजपा द्वारा चुनाव के समय किए गए किसी भी वादे को अभी तक पूरा नही किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार नही जागी तो हम दिल्ली सरकार की शव यात्रा भी निकालेंगे। बढ़ती महंगाई के कारण दिल्ली की महिलाएं परेशान है और सिलेंडर के दाम 1000 के पास पहुॅच गए है। होली और दिवाली निकलने के बाद भी फ्री सिलेंडर देने का भाजपा का वादा पूरी तरह जुमला साबित हो चुका है।
यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी का शासन भी देखा और अब पिछले 9 महीनों से भाजपा के झूठे वादों की सरकार को देख रहे है। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में 12 वार्डों की जीत और हार से न कोई सरकार बनेगी और न ही किसी की सरकार गिरेगी। लेकिन अगर दिल्ली की जनता मौके पर वोट की चोट इन झूठे वादे करने वालों के खिलाफ 30 नवम्बर को कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी, तब निश्चित ही यह सोई हुई भाजपा की सरकार जरुर जागेगी। उन्होंने कहा कि झूठे वादे करने वाली सरकारों को जब तक डंडा नही मारेंगे तब तक यह चलने वाली नही है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा और आम आदमी पार्टी झूठे वादे करके वोट हासिल करती आ रही है लेकिन कोई वादा पूरा नही किया। भाजपा ने झूठे वादों के साथ-साथ वोट चोरी के जरिए दिल्ली की सत्ता हथियाई, अब दिल्ली की जनता को समझ जाना चाहिए।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित दिल्ली को किरोसीन मुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली की हर महिला को रसोई गैस सिलेंडर दिया और दिल्ली की जहरीली हवा को खत्म करने के लिए ग्रीन कवर बढ़ाने सहित सीएनजी लाकर पूरे 15 वर्ष तक नियंत्रण में भी रखा। कांग्रेस ने सिलेंडर के दाम पर भी हमेशा नियंत्रण रखकर महिलाओं की परेशानी को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा और पिछले आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के प्रदूषण को काबू में रखने के लिए झूठे वादो और दावों के सिवाय कुछ नही किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button