NewsDelhiताज़ा तरीन खबरें

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुआ हमला

जनसुनवाई के दौरान युवक ने किया हमला

वीना टंडन
नई दिल्ली।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला हो गया। हमला एक 35 साल के शख्स ने किया। बताया जा रहा है कि हमलावर के हाथ में एक कागज था, जो उसने सीएम को दिया।आरोपी इस वक्त दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। हमले के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया को बताया की सीएम अपने ऊपर हुए हमले के बाद से सदमे में हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच भी की है और वह ठीक हैं। दिल्ली बीजेपी चीफ ने हमले के बारे में भी डिटेल दी।

मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मुख्यमंत्री जैसे जनता के बीच जाकर जिस तरह से बात करती हैं,वो बात कर रही थीं। तभी एक शख्स भीड़ से उठता है, उनके पास आता है औप उनका हाथ खींचने की कोशिश करता है। इसी बीच धक्कमुक्की भी हुई जिसके चलते सीएम के सिर पर थोड़ी सी चोट आई है। उसके बाद जनता ने उसे पकड़ लिया।

दिल्ली भाजपा चीफ ने आगे बताया कि उसकी जांच पड़ताल जारी है,पता लगाया जा रहा है कि वो कौन है,हमला क्यों किया। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टर उन्हें देख चुके हैं। सीएम को हमले के बाद सदमा लगा है पर वो मजबूत महिला हैं। उन्हें इस हमले के बाद चिंता भी हुई है। सचदेवा ने कहा कि सीएम मजबूत महिला हैं,थोड़ा समय दीजिए वो आपके बीच आएंगी। मंत्री मनजिंदर सिरसा ने भी बताया कि मेरी सीएम से बात हुई है, वो ठीक हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button