ताज़ा तरीन खबरेंसंपादकीय

भारतीय भाषा में अंग्रेजी भाषा क्यों आवश्यक है?

आज पूरी दुनिया में अंग्रेजी भाषा का बोलबाला है, अंग्रेजी बोलना आज भारत में फैशन ही नहीं बल्कि आज की ज़रूरत बन चुका है। भारत एक विविधतापूर्ण और भौगोलिक देश है, जहां भाषा, विविधता, समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि का संगम है। हमारा देश विविधता में अनेकता में एकता की भावना से ओत-प्रोत है, लेकिन इस विविधता के बावजूद भारत में अंग्रेजी भाषा अनिवार्य रूप से कायम है।

इसके पीछे कई कारण हैं।

  1. पहला कारण तो यह है कि दुनिया भर में अंग्रेजी को एक अंतरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। व्यवसाय, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र में यह ज्ञान होना आवश्यक है, ताकि हम सामूहिक रूप से विश्व स्तर पर अच्छे रिलेसन बना सकें।
  2. दूसरा कारण यह है कि अंग्रेजी भाषा एक वैश्विक भाषा के रूप में हमारे लिए उपयोगी है। विदेश में पढ़ाई करना या किसी विदेशी कंपनी में काम करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अच्छा ज्ञान।
  3. तीसरा कारण यह है कि अंग्रेजी भाषा हमें गति और स्वतंत्रता का माध्यम प्रदान करती है। इसके माध्यम से हम विश्व समाचार, विज्ञान और साहित्य से जुड़े रहते हैं और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है।

इस प्रकार, भारत में अंग्रेजी भाषा का अध्ययन निर्विवाद रूप से अनिवार्य है। यह आपको वैश्विक स्तर पर सफलता प्राप्त करने और एक बड़े समाज को विकसित करने में मदद कर सकता है। लिहाज़ा हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि खाने में एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को ज़रूर पढ़ाएं।

मोहम्मद  नौशाद उस्मानी
[email protected]

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button