ताज़ा तरीन खबरें

अनेकता में एकता है, यही भारत की विशेषता है

सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन प्रदर्शन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा देश की एकता को लेकर विभिन्न स्लोगन प्रदर्शित किये गए।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगन क्रमशः अनेकता में एकता है, भारत की विशेषता है, हर एक राज्य को एक दूसरे से जोड़ते जाएं, देश को विकास के पथ पर चलाते जाएं, हम सब मिलकर एक हो जाएं, देश में हम बदलाव लाएं, हर एक राज्य आपस में जुड़ता जाए, हर एक क्षेत्र में हम आगे बढ़ते जाएं, हम सब भाईचारा अपनाएं, देश में सब एकजुट हो जाएं, हर एक राज्य की भाषा, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान को सीखते जाएंगे, इनको हम आगे बढ़ाते जाएंगे, जीवन में आगे बढ़ते जाएं, देश को एकजुट करते जाएं, एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देश में हम नया बदलाव लाएंगे, दूसरे राज्यों की भाषा, संस्कृति, इतिहास का ज्ञान लेते जाएंगे आदि प्रदर्शित किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस स्लोगन प्रदर्शन में कु पावनी जैन, सोनाली, भूमी गुप्ता, संध्या, संयुक्ता, रितिक बघेल, मोहन, रोहित राजपूत अनुराग, शिवम कुमार, लोकेश यादव, शुभम जैन आदि की सहभागिता रही।

फिरोजाबाद से रिहान अली की रिपोर्ट

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button