
गुरू सभ्य समाज के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करता है:त्रिदंडी स्वामी
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:जय बाबा सिद्धनाथ ट्रस्ट सोनहरिया जमानिया के तत्वावधान में आयोजित कथा में क्षेत्रीय इलाकों से धर्म आस्था से जुड़े लोग कथा का अमृत पान कर रहे हैं।
त्रिदंडी स्वामी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि गुरू एक पथ प्रदर्शक होता है और अपने अनुभव व ज्ञान से बेहतर मार्ग का चयन आसानी से कर लेता है हम हमारे सनातन में अपने गुरु के आदर्शो व उनके सुसंस्कार को अपने व अपने परिवार के जीवन में उतार कर सभ्य समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं ।ताकि आने वाले समय में जाति धर्म मजहब से अलग हट एक हिन्दू समाज को आगे बढ़ाने की बात सार्थक हो सके ।
उन्होंने बताया कि सनातन हर धर्म जाति मजहब का सदैव से सम्मान करता रहा है और हमें गर्व है कि हमारे देश में हर जाति मजहब के लोग सनातन के साथ आदि काल से रहते आ रहे हैं। सनातन को जगाने के लिए साधु महात्माओं की ओर लगातार ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं ताकि लोग सभ्य समाज की मूल धारा में रहकर बेहतर जीवन भी प्राप्त करें।
आज की कथा में भी सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों का जमावड़ा रेल रात तक चलता रहा अंत में आरती के बाद लोगों ने बिदा लिए आयोजन में कृपाशंकर राय, सुनील राय आंनद राय, रविन्द्र राय,सुरेंद्र राय, समस्त छेत्रवासी भी जी जान से जुटे हुए हैं।






