DelhiNews

सुबाह की शुरुआत star News television के साथ

✍🏻अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है. यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं, जिसमें 296 लोगों की मौत हो गई है. भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है.

✍🏻देश में मानसूनी बारिश का दौर लौट आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के 19 राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है। अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
✍🏻तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नंद्याल से गिरफ्तार किया गया है।
✍🏻जी20 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंच चुके हैं। जो बाइडेन की सिक्योरिटी में यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स के अलावा 300 जवान तैनात रहेंगे।
✍🏻7th pay commission: साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर के आखिरी में या अक्टूबर में गुड न्यूज मिलने की उम्मीद है। इस बीच, महाराष्ट्र के अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को राज्य की सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है।
✍🏻G20 शिखर सम्मेलन जहां दिल्ली को दुल्हन की तरह सजा दिया गया वहीं आपकों यह जानकर हैरानी होगी कि भारत ने G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में 4,100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।
✍🏻G20 Summit: देश राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के हेलीकॉप्टर को उदयपुर से सीकर जाने की अनुमति नहीं दी.
✍🏻पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने शुक्रवार को अहमदी समुदाय के एक पूजा स्थल के मेहराब को नष्ट कर दिया। इससे पहले 1984 से पहले बने अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थलों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई पर प्रतिबंध लगाने को लेकर लौहार हाईकोर्ट आदेश दे चुका है, इसके बावजूद यह कार्रवाईयां जारी हैं।
✍🏻अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी लड़ेंगी राष्ट्रपति पद का चुनाव.अमेरिका की पहली महिला हाउस स्पीकर रहीं हैं नैन्सी.ताइवान यात्रा को लेकर रही थीं सुर्खियों मे रही थीं नैन्सी_
✍️ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी ‘जवान’.शाहरुख़ ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड,पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 65.50 करोड़ रुपये कमाए_’पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए थे_
✍🏻”बिहार में कांग्रेस लोकसबा की कम से कम 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी”बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान_
✍️”घोसी उपचुनाव हारना भाजपा की राजनीतिक ही नहीं बल्कि नैतिक हार भी है”घोसी उपचुनाव जीतने पर अखिलेश यादव का बयान.

✍️”धूपगड़ी उपचुनाव में जीत बंगाल की जीत है, यह बंगाल की मिट्टी की जीत है, ये जीत ऐतिहासिक है”उपचुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी का बयान.
✍🏻 जी -20:प्रधानमंत्री देवेगौड़ा दिल्ली में जी 20 रात्रिभोज में नहीं होंगे शामिल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से शनिवार को आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। देवेगौड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं स्वास्थ्य कारणों से नौ सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी की ओर से आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सकूंगा।
✍🏻 मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ, बांग्लादेश की अपनी समकक्ष शेख हसीना से की वार्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से द्विपक्षीय वार्ता की।

✍🏻 जी-20 बैठक के दौरान राष्ट्रपति के रात्रिभोज निमंत्रण में शामिल होंगी ममता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज निमंत्रण में शामिल होंगी। बनर्जी शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

वह शिखर सम्मेलन से बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर सकती हैं ,जिनके साथ उनके बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।
✍🏻 ‘मुझे हिंदू होने पर गर्व, G20 भारत के लिए बड़ी सफलता’, नई दिल्ली पहुंचने पर बोले PM सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे। सुनक का स्वागत केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया। भारत की बेटी और सुनक की पत्नी अक्षिता मूर्ति भी साथ में रहीं।

 

✍🏻मोदी सरकार के इस फैसले के मुरीद हुए पूर्व PM मनमोहन सिंह, कहा- प्रधानमंत्री ने सही किया पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर कड़ी कूटनीतिक स्थिति को संभालते हुए भारत के संप्रभु और आर्थिक हित को पहले रखने के मोदी सरकार के कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बिल्कुल सही काम किया है।
✍🏻 बायकुला चिड़ियाघर ने खाली पिंजरों पर खर्च कर दिए 20 करोड़, अंदर एक भी जानवर नहीं मुंबई के बायकुला चिड़ियाघर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई। दरअसल, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई के बायकुला चिड़ियाघर में जानवरों के बाड़ों पर मोटी रकम खर्च की है। RTI से मांगी गई जानकारी में खुलासा हुआ कि बीएमसी ने जिन शेरो, भेड़िए के नाम पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, उनमें से एक भी जानवर चिड़ियाघर में नहीं है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button