DelhiNews

संसद में निर्मला सीतारमन ने संबोधन के दौरान यूपीए (UPA) को घेरा।

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सीधे तौर यूपीए सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा की यूपीए सरकार कहती थी गैस कनेक्शन होगा मोदी ने दे दिया,टॉयलेट बनेंगे मोदी ने बनवा दिए,बिजली आयेगी मोदी ने देदी,गांव की सड़के बनेंगी मोदी ने बनवा दी।वित्त मंत्री ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि प्रगति केवल बयानबाजी से नहीं मिलती। इसके लिए काम करना पड़ता है। सीतारमण ने लोकसभा में अपने संबोधन की शुरुआत उच्च मुद्रास्फीति और सुस्त विकास सहित वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर जोर देकर की।

विकसित देशों की गंभीर स्थितियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम का संघर्ष, जहां बैंक ऑफ इंग्लैंड ने लगातार 14 बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने नौ बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं। वैश्विक आर्थिक प्रतिकूलताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने सराहनीय वृद्धि हासिल की है।

सीतारमण ने कहा कि 2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था घोषित किया था। उसी मॉर्गन स्टेनली ने अब भारत को उच्च ग्रेडिंग दी है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, भारत 2022-23 में उल्लेखनीय 7.2% वास्तविक जीडीपी वृद्धि दिखाते हुए सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button