Trending

60 गोलियां खाने वाले फायर ब्रांड भाजपा नेता कृष्णानंद का शहादत दिवस आज पीयूष ने संभाला मोर्चा

स्टार न्यूज़ हिन्दी यूपी

बुलबुल पाण्डेय की रिपोर्ट

गाजीपुर। विधायक स्‍व. कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर 29 नवंबर को मोहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में शहादत दिवस के रूप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अलका राय मौजूद रहेंगी।

कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दयाशंकर सिंह समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।इसके अलावा हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

पूर्व विधायक के पुत्र पीयूष राय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पिता की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। और कोशिश कुछ जा रही है कार्यक्रम सादगी से संपन्न हो जाय।

कार्यक्रम में विभिन्न जन प्रतिनिधियों और राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे हर वर्ष करते रहे हैं । उल्लेखनीय है कि कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय भी मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। जो आजकल अस्वस्थ भी चल रही है ।

गौरतलब है कि 29 नवंबर 2005 को भांवरकोल ब्लॉक के सियाड़ी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय अपने काफिले के साथ बसनिया चट्टी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनके काफिले पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में विधायक कृष्णानंद राय के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामा शंकर राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश राय, अखिलेश राय, शेषनाथ पटेल, मुन्ना यादव और निर्भय नारायण की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।

एक साथ सात लोगों की हत्या की इस वारदात से गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। हत्याकांड की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम के दौरान कृष्णानंद राय के शरीर से 65 गोलियां निकाली गई थीं।

इस घटना की याद में हर वर्ष 29 नवंबर को शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत विधायक और उनके साथ मारे गए छह अन्य लोगों को याद किया जाता है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button