
कहा पक्ष के पहाड़ थे नेताजी:ओमप्रकाश सिंह ने शेयर की पूर्व सीएम रहे मुलायम की यादगार तश्वीर
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
वाराणसी:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने देश के कद्दावर नेता रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।
उन्होंने कहा कि नेताजी जी ने गरीबों और मजलूमों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
आपके सानिध्य में रहकर हमनें राजनीति का ककहरा सीखा हैं, सदैव उनका स्मरण रहेगा।और उनकी नीतीयो व विचारों से ही समाजवादियों को संजीवनी मिलती है स्व मुलायम सिंह यादव पक्ष के पहाड़ थे जिसे कोई ताकत कभी डिगा नहीं पाई।
श्री सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कि वह अपनी तैयारियों को तेज करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार से यूपी को मुक्त किया जा सके ।श्री सिंह ने मुलायम सिंह यादव की दो पुरानी तस्वीरें अपने फेसबुक पर शेयर भी किया है जो लगातार ट्रेड हो रही है।




