ताज़ा तरीन खबरें

AIMIM चीफ ओबैसी के नये एलान ने अब्दुल को सीएम की जगह मामू ही बना दिया

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गठबंधन का ऐलान कर दिया है। इस गठबंधन का नाम है सामाजिक परिवर्तन मोर्चा। लेकिन लगातार अब्दुल का राग अलाप रहे ओबैसी ने चंद्रशेखर को सीएम बनाने की घोषणा कर अब्दुल को मामू बना दिया।यानि अब्दुल दरी ही बिछायेगा।

यूपी चुनाव का ये तीसरा फ्रंट सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है। गठबंधन की घोषणा करते हुए ओवैसी ने एक और बड़ा दांव चला है। ओवैसी ने कहा है कि उनके मोर्चे के सीएम फेस चंद्रशेखर रावण होंगे। ओवैसी और चंद्रशेखर दावा कर रहे हैं कि सिर्फ उन्हीं का गठबंधन यूपी में बीजेपी को हरा सकता है। ऐसे में कांग्रेस और सपा अगर चाहें तो वो उनके गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

यूपी में जाटव और मुस्लिम वोट बैंक पर नजर

2027 के चुनाव में ओवैसी 20 परसेंट मुस्लिम और 21 परसेंट दलित गठजोड़ के साथ मैदान में उतरने वाले हैं। सवाल ये है कि ओवैसी का ये मुस्लिम+बहुजन वाला ज्वाइंट मोर्चा अखिलेश यादव को कितना नुकसान पहुंचाएगा। किस मुस्लिम सीट पर ओवैसी अखिलेश का कितना वोट काटेंगे। क्या चंद्रशेखर सिर्फ गैर जाटव वोट में ही सेंधमारी करेंगे या फिर जाटव वोट काटकर मायावती को भी नुकसान पहुंचाएंगे।

सपा के वोट बैंक में लग सकती है सेंध

यूपी में करीब 12 परसेंट जाटव और 8 परसेंट गैर जाटव वोट हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टियों को 9 परसेंट जाटव और 23 परसेंट गैर जाटव वोट मिले थे। जबकि 24 के लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन 25 परसेंट जाटव और 56 परसेंट गैर जाटव वोट हासिल करने में कामयाब हुआ था। वहीं 22 के चुनाव में सपा कैंप को 79% मुस्लिम वोट मिले थे। वहीं 24 के लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन को मुसलमानों का एकमुश्त 92 परसेंट वोट मिला था लेकिन इस बार हालात कुछ और हैं। ओवैसी और चंद्रशेखर का ये गठबंधन सपा के लिए बहुत बड़ी मु्श्किल साबित हो सकता है।

पिछले चुनावों में किसको कितने मिले थे वोट

पिछले विधानसभा में ओवैसी की पार्टी AIMIM 95 सीटों पर लड़ी थी। सभी सीट पर ज़मानत ज़ब्त हो गई थी। आज़ाद समाज पार्टी 110 सीटों पर लड़ी थी और उसकी भी सभी सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हो गई थी। दोनों को मिलाकर कुल करीब 5 लाख 70 हज़ार वोट मिले थे लेकिन इस बार चंद्रशेखर और ओवैसी का गठबंधन हो गया है। 2022 में एआईएमआईएम+आज़ाद समाज पार्टी अलग चुनाव लड़ी थी।
दोनों को मिलाकर कुल 570099 / 0.62% वोट मिले थे।
एआईएमआईएम – 95 पर लड़ी- 95 पर ज़मानत ज़ब्त – 450929 / 0.49% वोट मिले।
आज़ाद समाज पार्टी – 110 पर लड़ी- 110 पर ज़मानत ज़ब्त – 119170 / 0.13% वोट मिले थे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button