
आप भी जानें क्यों मनाया जाता है चार दिवसीय पर्व और क्या है पूरी विधि व अर्घ का सही समय
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
बुलबुल पाण्डेय
गाजीपुर:छठ पर्व में छठ माता की पूजा की होती है, यह सभी जानते हैं। छठ माता की पूजा के साथ ही सूर्य भगवान को सुबह और शाम के समय अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व चार दिवसीय त्योहार है।
जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरा दिन खरना का होता है। तीसरे दिन शाम के समय सूर्य भगवान को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। पर्व के चौथे या आखिरी दिन उषा अर्घ्य यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। जानें इस बार छठ पूजा कब है और सुबह-शाम के अर्घ्य का समय क्या रहेगा।
*छठ पूजा 2026 का नहाय-खाय कब होगा*
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से प्रारंभ होगा। इस दिन व्रती घर की साफ-सफाई करते हैं और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। इस दिन कद्दू-भात और चने की दाल बनाने की परंपरा है।
*14 नवंबर को मनाया जाएगा खरना*
नहाय-खाय के अगले दिन खरना 14 नवंबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा। खरना के बाद से ही लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाता है। खरना के दिन व्रती सुबह से व्रत रखते हैं और शाम को पूजा करने के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण करते हैं।
*15 नवंबर को संध्या अर्घ्य का समय क्या है*
छठ पर्व का तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तीसरे दिन व्रती तालाब, नदी या घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस बार संध्या अर्घ्य 15 नवंबर 2026, रविवार को दिया जाएगा। संध्या अर्घ्य का समय शाम 05:24 बजे है।
*देश के प्रमुख शहरों में संध्या अर्घ्य का समय*
नई दिल्ली- शाम 5:27 बजे
गाजियाबाद- शाम 5:27 बजे
नोएडा: शाम 05:27 बजे
पटना: शाम 5:01 बजे
वाराणसी: शाम 5:10 बजे
लखनऊ: शाम 5:16 बजे
रांची: शाम 5:04 बजे
कोलकाता: शाम 4:53 बजे
मुंबई: शाम 6:00 बजे
*16 नवंबर को संध्या अर्घ्य का समय क्या है*
16 नवंबर 2026, सोमवार को छठ पूजा का आखिरी दिन होगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। उषा अर्घ्य के बाद छठ माता की पूजा करके छठ व्रत का पारण किया जाता है। इसी के साथ छठ पर्व का समापन हो जाता है। 16 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6:43 बजे होगा।
*आप भी जानें आखिर छठ पूजा क्यों मनाते हैं*
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में द्रौपदी ने पांडवों के खोए हुए राज्य और उनकी रक्षा के लिए छठ का पर्व किया था। सूर्य पुत्र कर्ण भी पानी में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना करते थे।
*एक अन्य कथा के अनुसार*
राजा प्रियंवद को संतान प्राप्ति और मृत बच्चे के पुनर्जीवन के लिए छठी मैया की प्राप्त हुई थी।मान्यता है कि छठ मैया को संतान की रक्षा करने वाली और लंबी आयु प्रदान करने वाली देवी हैं। माताएं यह व्रत संतान की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए रखती हैं। छठ माता को भगवान सूर्य की बहन माना जाता है।
*छठ पूजा में सूर्य भगवान को क्यों देते हैं अर्घ्य*
भगवान सूर्य को पृथ्वी पर जीवन, प्रकाश और ऊर्जा का मुख्य आधार माना जाता है। छठ पूजा में उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।






