
सर्राफा व्यवसाई लूट कांड के बाद एस पी विनय सजग लगातार शहर में पैदल गश्त कर बड़ा रहे लोगों का हौसला
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
बुलबुल पाण्डेय
गाजीपुर:आगामी त्योहारों दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द, सकुशल एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने तथा आम जनमानस व व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज गाजीपुर पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
यह पैदल गश्त/रूट मार्च थाना कोतवाली क्षेत्र के मुख्य और व्यस्ततम व्यापारिक मार्ग मिश्र बाजार से प्रारंभ होकर चीतनाथ चौराहे तक की गई ।
महोदय द्वारा मुख्य चौराहों पर लगे कैमरों तथा दुकानदारों के निजी सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति को परखा और सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें हमेशा एक्टिव रखने की अपील की ।
त्योहारों की खरीदारी के चलते मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए कोतवाली पुलिस और यातायात कर्मियों को सुव्यवस्थित पार्किंग व सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।






