ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

राजधानी में जाम छलका रहे सर्राफा कारोबारी को खिलौना बंदूक दिखाकर गहना नकदी व मोबाइल की लूट

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

लखनऊ:सूबे की राजधानी लखनऊ के काकोरी में मोहान रोड स्थित घुरघुरी तालाब के पास शनिवार देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूट लिया। बदमाशों ने खिलौने वाली पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और गन प्वाइंट पर सोने की चेन, चार अंगूठियां, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठेके के सीसी कैमरे में मास्क लगाए एक बदमाश कैद हुआ है।

ईंटगांव निवासी अंकुर सोनी की मोहान रोड पर घुरघुरी तालाब के पास अंकुर ज्वैलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब सवा नौ बजे दुकान बंद कर वह अपने साथी राजेश लोधी के साथ कार (यूपी 32 एनएक्स 5155) से निकले। सकरा मोड़ के पास उन्होंने ठेके से शराब ली और राजेश ने बगल की दुकान से निरमा के पैकेट व नमकीन खरीदी। आगे एक सुनसान गली में कार खड़ी कर दोनों शराब पी रहे थे।

इसी दौरान स्लेटी रंग की अपाचे बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो उतरकर कार के पास आए। उनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी।

बदमाशों ने हवाई फायरिंग की, कार का शीशा खुलवाया और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने गन प्वाइंट पर सोने की चेन, चार अंगूठियां, मोबाइल फोन, कार की चाबी, घड़ी और 17,600 रुपये नकद लूट लिए। बगल में बैठे साथी राजेश राजपूत का मोबाइल भी छीन लिया।

वारदात के बाद तीनों बाइक से भाग निकले। अंकुर ने राहगीर के मोबाइल से डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े मार्गों के सीसी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं।

एसीपी ने बताया कि जिस ठेके से पीड़ितों ने शराब खरीदी थी, वहीं से बदमाशों ने भी पहले बोतल ली थी। घटनास्थल से प्लास्टिक और रबर के दो खोखे मिले हैं। पुलिस के अनुसार, फायरिंग असलहे से नहीं, बल्कि खिलौना बंदूक से की गई थी।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button